फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl raped by businessman

नौकरी के बहाने बुलाया और कर दिया युवती का रेप

Fri, 06 Jun 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 06 Jun 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
Girl raped by businessman

चंडीगढ सेक्टर-40 सी निवासी एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर रेप का मामला सामने आया है। थाना फेज-1 पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरनजीत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


थाना फेज-1 पुलिस को दी शिकायत में बदला हुआ नाम दीपा ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी। इसी बीच उसे पता चला कि फेज-5 के एक नामी होटल के नजदीक चरनजीत सिंह नामक व्यक्ति दवाईयों का काम करता है। उसे अपने ऑफिस के लिए रिस्पेशनिस्ट की जरूरत है। वह चार जून को चरनजीत सिंह से मिली।
विज्ञापन


मुलाकात में चरनजीत ने उसका फोन नंबर ले लिया। साथ ही कहा कि शा शाम छह बजे उसे बुला लेगा। शाम को चरनजीत ने फोन करके उसे बुलाया। जब वह सेक्टर-40 डीपीएस स्कूल के पास ही पहुंची थी। तभी चरनजीत खुद ही इनोवा कार लेकर आया। उसने उसे अपनी कार में बिठा लिया। उसकी कार में एक युवक पहले ही बैठा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल ले गया धमकी देकर किया रेप

Girl raped by businessman

युवती ने बताया कि आरोपी और उसका साथी सीधा फेज-5 अपनी गाड़ी लेकर गया। जहां उसने कुछ सामान उतारा व उसे कमरे में आने को कहा। लेकिन वह घबरा गई। वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। इसी बीच चरनजीत उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर काफी देर तक शहर में घुमाता रहा।

फिर वह उसे एक होटल में ले गया। जहां पर उसने पहले ही कमरा बुक करवा रखा था। जहां पर उसने उसके साथ रेप किया। फिर देर रात सेक्टर-40 में उसे घर के पास छोड़ आया। साथ ही धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। लेकिन रात को उसने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया।

सुबह होते ही उसने सारी वारदात अपने घरवालों को बता दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना फेज-1 एसएचओ राजीव कुमार ने आरोपी को काबू करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed