फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   girl rape, ludhiana rape, crime news, rape news, sangrur, ludhiana, punjab

गलती से मिला फोन, हुई मुलाकात, युवती की जिंदगी बर्बाद

Mon, 21 Mar 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 21 Mar 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
girl rape, ludhiana rape, crime news, rape news, sangrur, ludhiana, punjab
रेप - फोटो : DEMO Pics
गलती से मिले फोन के बाद हुई मुलाकात ने एक युवती की जिंदगी बर्बाद कर दी। युवती से फोन पर बात करने वाले युवक ने उससे मुलाकात की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो भी ले ली। उसके बाद आरोपी उसे धमकियां देने लगा और उससे शादी करने से भी साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाना डाबा की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर संगरूर के गांव महेरना निवासी परमिंदरजीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी गुरजीत सिंह ने कहा कि पीड़िता के मुताबिक वह घर पर ही रहती है। काफी समय पहले उसके फोन पर युवक का फोन आया था। उस समय तो रांग नंबर कर उसने फोन काट दिया, लेकिन युवक उसके बाद भी उसे फोन करता रहा। उनकी फोन पर बातें बढ़ गई। आरोपी उससे मिलने की इच्छा जताने लगा। दोनों में मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो भी ले ली। जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। इसके बाद आरोपी उसे फोटो नेट पर लोड करने की धमकियां देने लगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed