फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Murdered and Dead Body Burnt Near Mansa Devi Mandir at Panchkula

पंचकूलाः दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, मनसा देवी मंदिर के पास पेट्रोल डालकर जलाया शव

Sat, 27 Apr 2019 10:33 AM IST
खुशबू गोयल अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 Apr 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Girl Murdered and Dead Body Burnt Near Mansa Devi Mandir at Panchkula
युवती की हत्या
मनसा देवी थाने से 500 मीटर दूरी पर झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। अभी तक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शनिवार सुबह शौच के लिए गई एक महिला ने जलता हुआ शव देखा। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस की दो जिप्सी मौके पर पहुंची। लेकिन एरिया पंचकूला थाना पुलिस के अधीन होने के कारण यूटी पुलिस ने पंचकूला पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


युवती की मौत की सूचना पर डीसीपी कमलदीप गोयल, एसीपी क्राइम नुपूर बिश्नोई, पंचकूला क्राइम इनवेस्टीगेशन एजेंसी के प्रभारी अमन कुमार, फारेंसिंक टीम, डॉग स्क्वायड टीम और मनसा देवी थाना सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मनसा देवी थाना में हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मनसा देवी थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में झुग्गी में रहने वाली महिला रंगीला सुबह पांच बजे शौच के लिए अपने दो बच्चों के साथ झाड़ियों की ओर गई थी। जैसे ही उसने जलते हुए शव को देखा तो वह चिल्लाती हुई झुग्गियों की तरफ भागी। इसके बाद उसने 100 नंबर पर फोन किया जो चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले युवती का गला घोंटा, फिर लगा दी आग

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती की किसी अन्य जगह पर गला घोंटकर हत्या की गई और मारने के बाद एक बोरी के अंदर शव को डालकर यहां लाकर जलाया गया है। हालांकि युवती के शरीर पर अभी तक कोई घाव के निशान नहीं मिले है फिर भी रेप के बाद युवती की हत्या की आशंका जताई जा ही है। एमडीसी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल युवती के शव को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में रखवा दिया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त के लिए कई जगह पूछताछ की गई है।

युवती की हत्या, महिला थाने की पुलिस नदारद
घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए लेकिन महिला थाने से एक भी कर्मी नहीं पहुंचा। जिस पर डीसीपी कमलदीप गोयल ने नाराजगी जाहिर की। मौके पर मौजूद एसीपी क्राइम नूपुर बिश्नोई की कॉल के बाद एक लेडीज पुलिस कर्मचारी सुबह साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंची।

फारेंसिंग और डॉग स्क्वॉयड की टीम पहुंची
घटना की जांच के लिए फारेंसिक टीम पहुंची। उसने युवती के शव से सैंपल लेकर झाड़ियों पर पड़ी बोरी को भी इकट्ठा किया गया। मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची। इस दौरान डॉग घटनास्थल से थोड़ी दूर तक गया और घूमकर वापस आ गया।

झुग्गी वालों ने उठाकर शव वाहन में रखा

सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में जब युवती के शव के पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की बारी आई तो पुलिस के जवान एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। इसके बाद शव उठाने के लिए झुग्गी वालों को बुलाया गया, जिन्होंने युवती का शव गाड़ी में रखवाया और एंबुलेंस से युवती का शव उतारने के लिए झुग्गी में रहने वाले लोग ही अस्पताल आए थे। शव का पोस्टमार्टम तीन दिन बाद होगा क्योंकि युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस खंगाल रही शहर के सीसीटीवी कैमरे
पंचकूला सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि अभी उनके लिए पहले शव की शिनाख्त सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि उसके बाद ही पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर रहे हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से भी सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के लिए कहा है।

थाने से 500 मीटर दूर झाड़ियों में युवती का अधजला शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जांच के लिए सीआईए, सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच और थाने की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही केस का खुलासा करेंगे।
- कमलदीप गोयल, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed