फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl moletstation in junkyard disco, friends beaten by molestators

वर्णिका कुंडू के बाद एक और लड़की से हुई छेड़छाड़, दोस्तों को भी पीटा

Sat, 09 Sep 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Sat, 09 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
girl moletstation in junkyard disco, friends beaten by molestators
छेड़छाड़ और धमकी - फोटो : डेमो फोटो
चंडीगढ़ में वर्णिका कुंडू के बाद एक और लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वहीं विरोध करने पर लड़की के दोस्तों को भी पीटा गया। घटना जीरकपुर की है। मनचले तो बेलगाम हैं ही पुलिस का रवैया भी नहीं सुधर रहा है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित जंकयार्ड डिस्क में पार्टी के दौरान एक लड़की से पहले एक युवक ने छेड़छाड़ की, फिर बचाव में आए लड़की के दोस्तों को भी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


अगले दिन जब लड़की शिकायत देने पुलिस के पास गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीन दिन चक्कर काटने के बाद भी जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो मामला सीनियर अफसरों के ध्यान में लाया गया। तब कहीं जाकर आरोपी रोहित राठी, वरुण (बाउंसर) व अन्य अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। चंडीगढ़ निवासी पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए जंकयार्ड डिस्क क्लब में आई थी।
विज्ञापन


पार्टी के दौरान एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसकी शिकायत उसने क्लब प्रबंधकों से की। इस पर प्रबंधकों ने आरोपी युवक को पार्टी से बाहर निकाल दिया। शिकायत के अनुसार, रात करीब साढ़े 3 बजे पार्टी खत्म होने के बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ नीचे पहुंची तो आरोपी युवक 10-15 लड़कों के साथ खड़ा था। आरोपियों ने उसके दो दोस्तों के साथ मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़कों के पास पिस्टल, पंच और अन्य खतरनाक हथियार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिलप्रीत और वरुण को जख्मी हालत में डेराबस्सी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि छेड़छाड़  की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई तो कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीड़िता ने बताया पुलिस कर्मचारियों ने उसे कई चक्कर कटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed