{"_id":"cb93a35c5d17f991e725ea0ffd8da9bc","slug":"girl-kidnapped-in-suspensive-situations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली संग बाजार गई थी, वापस ही नहीं लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेली संग बाजार गई थी, वापस ही नहीं लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 13 May 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली के साथ सामान लेने बाजार गई युवती वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाशने पर परिजनों ने पुलिस को बेटी के अपहरण की शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जम्मू कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी अपनी सहेली के घर और वहां से बाजार सामान खरीदकर आने की बात कहकर घर से निकली थी।
देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। जिस पर उसकी सहेली से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह दोनों फव्वारा चौक मीरा बाई बाजार गए थे, जहां से वह अपने घर आ गई।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की सहेली के अनुसार पीड़िता ने मीरा बाई बाजार के पास घर जाने के लिए ऑटो लिया था। लेकिन वह घर नहीं पहुंची।
पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू कॉलोनी निवासी मोनिका ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम उसकी लड़की ननवी अपनी सहेली के साथ बाजार में घूमने के लिए गई थी। मगर देर रात तक घर वापस नहीं लौटी।
उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को किसी ने अगवा कर लिया है।
उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोनिका की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।