{"_id":"62222edfbd041516684a5e34","slug":"girl-got-married-after-coming-from-up-to-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की दोस्ती: यूपी से पंजाब आकर युवती ने रचाई शादी, पिता को फोन पर दी सूचना तो पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक की दोस्ती: यूपी से पंजाब आकर युवती ने रचाई शादी, पिता को फोन पर दी सूचना तो पुलिस पहुंची
Fri, 04 Mar 2022 08:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:56 PM IST
सार
युवती ने बयान दिया कि वह बालिग है और उसने मर्जी से शादी करवाई है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती की दोस्ती तब से चल रही थी जब वह नाबालिग थी। युवती के बयान लेने के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर हुई दोस्ती इस हद तक आगे बढ़ गई कि दोनों ने एक साथ जीवन गुजारने का फैसला ले लिया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अबोहर के गांव कंधवाला पहुंचकर युवती ने शादी कर ली और फोन पर अपने पिता को इसकी सूचना भी दे दी। युवती के पिता ने संबंधित थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। यूपी पुलिस ने दबिश देकर उक्त युवक को गांव कंधवाला से काबू कर अदालत में पेश किया। वहां धारा 164 के तहत लड़की के बयान दर्ज करवाए गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के गांव महमूदाबाद निवासी युवती की अबोहर के गांव कंधवाला अमरकोट निवासी युवक की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बातों-बातों में दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने एक साथ जीने-मरने का फैसला ले लिया। युवक ने युवती को यूपी से पंजाब बुलाया और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
गत दिवस लखनऊ पुलिस ने परिजनों के सहयोग से गांव कंधवाला अमरकोट में दबिश देकर दोनों को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अबोहर सब डिवीजन के न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया। जहां युवती ने बयान दिया कि वह बालिग है और उसने मर्जी से शादी करवाई है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती की दोस्ती तब से चल रही थी जब वह नाबालिग थी। युवती के बयान लेने के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन