{"_id":"64636e854873d19b5806a245","slug":"girl-committed-suicide-after-lover-refused-to-marry-in-bathinda-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: प्रेमी ने शादी से किया मना तो प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, पिता पुलिस के पास पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: प्रेमी ने शादी से किया मना तो प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, पिता पुलिस के पास पहुंचा
Tue, 16 May 2023 07:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 May 2023 07:52 PM IST
सार
फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर मृतक युवती के पिता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की आरोपी युवक सीपा सिंह निवासी गांव बुर्ज हरी जिला मानसा के साथ दोस्ती थी और दोनों में सहमति संबंध थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा जिले के एक गांव में 19 वर्षीय युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी की ओर से शादी करने से इनकार करने पर युवती ने यह कदम उठाया। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने मृतक युवती के पिता की शिकायत पर मानसा निवासी एक युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर मृतक युवती के पिता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की आरोपी युवक सीपा सिंह निवासी गांव बुर्ज हरी जिला मानसा के साथ दोस्ती थी और दोनों में सहमति संबंध थे।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से आरोपी सीपा सिंह ने उसकी बेटी से बातचीत करनी बंद कर दी थी और उसे शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके चलते उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से मानसिक परेशान चली आ रही थी। इसी परेशानी के चलते बीती 14 मई को उसकी बेटी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन