फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Girl commit, suicide, after raped, by a deramukhi, in jalandhar

डेरामुखी ने नर्स से किया था रेप, इंसाफ न मिलने पर ट्रेन से कटी पीड़िता

Wed, 26 Oct 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 26 Oct 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
Girl commit, suicide, after raped, by a deramukhi, in jalandhar
- फोटो : Demo Pic
डेरा के संचालक पर रेप का आरोप लगाने वाली नर्स ने इंसाफ न मिलने पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। वारदात, पंजाब में जालंधर के जिंदा फाटक की रेलवे लाइनों के पास हुई। 
विज्ञापन


पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि एक साल पहले बेटी से दुराचार करने वाले को सजा न दिए जाने से आहत होकर नर्स ने यह कदम उठाया। मृतका के भाई और मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक साल पहले क्षेत्र में स्थित एक डेरे के बाबा ने उनकी बेटी के साथ दुराचार किया था।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना नंबर 1 की  पुलिस में शिकायत की थी, मगर बीते एक साल से उन्हें इंसाफ नहीं मिला। इससे बेटी आहत थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। जीआरपी मामले की जांच में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के सुसाइड के बाद से बाबा आश्रम से गायब

Girl commit, suicide, after raped, by a deramukhi, in jalandhar
जीआरपी के एसएचओ दविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि बाबा जगीर सिंह पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। लड़की के सुसाइड के बाद से बाबा आश्रम से गायब था। मकसूदां एरिया में रहते 17 साल से युवक ने बताया कि उसकी बड़ी बहन एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसके साथ एरिया में स्थित एक आश्रम के संचालक ने रेप किया था।

पुलिस ने जांच कर बीते साल 24 दिसंबर को केस दर्ज कर लिया था। बहन इसलिए परेशान थी कि आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं रही थी। वह सरेआम घूमता था। इस बात को लेकर बहन ने 10 अक्टूबर को दोबारा शिकायत दी थी। बहन चाहती थी कि पुलिस आरोपी को पकड़ कर चालान पेश करे। शाम को पांच बजे बहन काम से लौटी थी। साढ़े पांच बजे बहन ने घर के पास ही स्थित रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed