{"_id":"580f253b4f1c1bba3cbc247f","slug":"girl-commit-suicide-after-raped-by-a-deramukhi-in-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरामुखी ने नर्स से किया था रेप, इंसाफ न मिलने पर ट्रेन से कटी पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरामुखी ने नर्स से किया था रेप, इंसाफ न मिलने पर ट्रेन से कटी पीड़िता
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
डेरा के संचालक पर रेप का आरोप लगाने वाली नर्स ने इंसाफ न मिलने पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। वारदात, पंजाब में जालंधर के जिंदा फाटक की रेलवे लाइनों के पास हुई।
पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि एक साल पहले बेटी से दुराचार करने वाले को सजा न दिए जाने से आहत होकर नर्स ने यह कदम उठाया। मृतका के भाई और मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक साल पहले क्षेत्र में स्थित एक डेरे के बाबा ने उनकी बेटी के साथ दुराचार किया था।
इस संबंध में थाना नंबर 1 की पुलिस में शिकायत की थी, मगर बीते एक साल से उन्हें इंसाफ नहीं मिला। इससे बेटी आहत थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। जीआरपी मामले की जांच में लगी हुई हैं।

Trending Videos
लड़की के सुसाइड के बाद से बाबा आश्रम से गायब
जीआरपी के एसएचओ दविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि बाबा जगीर सिंह पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। लड़की के सुसाइड के बाद से बाबा आश्रम से गायब था। मकसूदां एरिया में रहते 17 साल से युवक ने बताया कि उसकी बड़ी बहन एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसके साथ एरिया में स्थित एक आश्रम के संचालक ने रेप किया था।
पुलिस ने जांच कर बीते साल 24 दिसंबर को केस दर्ज कर लिया था। बहन इसलिए परेशान थी कि आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं रही थी। वह सरेआम घूमता था। इस बात को लेकर बहन ने 10 अक्टूबर को दोबारा शिकायत दी थी। बहन चाहती थी कि पुलिस आरोपी को पकड़ कर चालान पेश करे। शाम को पांच बजे बहन काम से लौटी थी। साढ़े पांच बजे बहन ने घर के पास ही स्थित रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।