{"_id":"63aaa8dc08d72b1e8462702e","slug":"girl-blackmailed-merchant-and-cheated-him-of-lakhs-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप कॉल से सावधान: लड़की ने व्यापारी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया, डिलीट करने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप कॉल से सावधान: लड़की ने व्यापारी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया, डिलीट करने के नाम पर लाखों ठगे
Tue, 27 Dec 2022 01:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:45 PM IST
सार
व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास जुलाई माह में किसी अज्ञात नंबरों से एक लड़की की व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने पहले तो फोन नहीं उठाया लेकिन बार-बार करने के बाद उन्होंने फोन उठा लिया। इसके बाद शातिर महिला ने व्यापारी को बातों में उलझाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में एक व्यक्ति को एक शातिर लड़की ने ब्लैकमेल कर करीब साढ़े छह लाख रुपये की ठगी की। शातिर ने पहले व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और व्यापारी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो डिलीट करने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास जुलाई माह में किसी अज्ञात नंबरों से एक लड़की की व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने पहले तो फोन नहीं उठाया लेकिन बार-बार करने के बाद उन्होंने फोन उठा लिया। इसके बाद शातिर महिला ने व्यापारी को बातों में उलझाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।
विज्ञापन
इसके बाद 13 दिसंबर को शातिर लड़की ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर पैसों की मांग की। व्यापारी ने छह बारी में एक लाख 36 हजार रुपये उसके बताए फोन-पे पर भेज दिए। इसके बाद 25 दिसंबर को फिर से किसी अज्ञात नंबरों से कॉल आई फिर वीडियो डिलीट करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये प्रति वीडियो की मांग की। इसके बाद व्यापारी ने तीन बार में साढ़े चार लाख रुपये शातिर के बताए खाते में भेजे। इसके बाद शातिर ने लड़की का जीमेल डिलीट करने के नाम पर और पैसे भेजने को कहा। तब भी व्यापारी ने 50 हजार रुपये और भेजे। अब सोमवार को पीड़ित व्यापारी ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन