फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gilrs febricated the story of kidnapping

तीसरी क्लास की छात्राओं ने दिया पुलिस को गच्चा

Sun, 08 Dec 2013 02:11 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Dec 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
gilrs febricated the story of kidnapping
स्कूल से छुट्टी के बाद डेढ़ घंटे देरी से पहुंची दो बच्चियों ने घरवालों की डांट से बचने के लिए किडनैपिंग की झूठी कहानी बना ली। उन्होंने परिजनों को बताया कि उनको ऑटो चालक किडनैप कर ले गया था।
विज्ञापन


बाद में उनको तो छोड़ गया लेकिन एक अभी भी उसके पास है। रात करीब 8:30 बजे पुलिस को पता चला कि तीसरी कोई बच्ची नहीं है। बच्चियों ने डांट से बचने के लिए यह कहानी बनाई थी।
विज्ञापन


विकास नगर के सरकारी स्कूल में तीसरी में पढ़ने वाली दो बच्चियां शाम 5 बजे छुट्टी होने के बाद डेढ़ घंटा देरी से अपने घर पहुंचीं। घर वालों ने देरी से आने का कारण पूछा तो झूठी कहानी बता दी। इस सूचना से परिजनों और मौली जागरां पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दो घंटे तक इधर से उधर दौड़ती रही। चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियां स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेली के घर पर कंप्यूटर की कॉपी लेने चली गई थीं। इस कारण वे डेढ़ घंटा लेट हो गईं।

पुलिस ने छानबीन के बाद लोगों को सच्चाई बताई तो लोगों की जान में जान आई। तीसरी ऐसी कोई लड़की ही नहीं थी जिसका अपहरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed