गीतांजलि मर्डर: सीजेएम का होगा नारको टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीतांजलि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सीजेएम रवनीत गर्ग का अब नारको टेस्ट होगा। इसके लिए उन्होंने सहमति दे दी है। बुधवार को वह खुद भी अदालत में पेश हुए और उनके वकील ने एडिशनल सेशन जज भावना जैन की अदालत को उनकी सहमति की जानकारी दी।
अदालत ने ही नारको टेस्ट के लिए सीजेएम रवनीत गर्ग से सहमति मांगी थी। नारको टेस्ट के लिए रवनीत गर्ग की सहमति के बाद उनके वकील ने मांग की कि इस टेस्ट से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर एसपी रैंक के अधिकारी की अंडरटेकिंग या एफिडेविट दिलाया जाए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।
गुड़गांव में मिला था शव
17 जुलाई 2013 को पंचकूला निवासी गीतांजलि (सीजेएम रवनीत गर्ग की पत्नी) का गुड़गांव की पुलिस लाइन में शव मिला था। उनके शरीर पर तीन गोलियों के जख्म थे। जिस समय यह शव मिला था, उस समय रवनीत गर्ग गुड़गांव में ही सीजेएम थे। वहीं, गीतांजलि के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था और घटना के करीब 15 दिनों बाद यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। सीबीआई ने सीजेएम रवनीत गर्ग व उनके अभिभावकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।
हो चुका है लाई डिटेक्शन टेस्ट
सीजेएम रवनीत गर्ग का लाई डिटेक्शन टेस्ट भी हो चुका है। इसके बाद अदालत ने नारको टेस्ट के लिए रवनीत गर्ग से सहमति मांगी थी, जिसे अब उन्होंने मंजूरी दे दी है।