फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gay Marriage with Girl by Aashram Sadhvi in Haryana

आश्रम में साध्वी की समलैंगिक शादी का नया सच

Tue, 06 Jan 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/चरखी दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/चरखी दादरी Updated Tue, 06 Jan 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
Gay Marriage with Girl by Aashram Sadhvi in Haryana

श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम में साध्वी द्वारा युवती से समलैंगिक विवाह किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। समलैंगिक विवाह और किशोरी के उत्पीड़न के आरोपों में घिरी श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम की साध्वियों को पॉलीग्राफ टेस्ट में क्लीन चिट मिल गई है।

विज्ञापन


सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद साध्वियों ने राहत की सांस ली। पीड़ित किशोरी ने रिपोर्ट पर आपत्ति जताई और सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर स्वयं का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन


जिस पर अब पुलिस ने किशोरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। किशोरी के साथ पहुंची एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) सदस्यों ने किशोरी का पॉलीग्राफ कराते समय एसआईटी सदस्य को भी साथ ले जाने की मांग की।ं

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने लगाए थे आरोप

Gay Marriage with Girl by Aashram Sadhvi in Haryana

चरखी दादरी के श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर की संचालिका साध्वी कौशल महाराज व एक अन्य साध्वी पर एक किशोरी की माता ने 14 नवंबर को उसकी बेटी के वशीकरण के आरोप लगाए थे।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग में किशोरी ने साध्वियों पर उसका समलैंगिक विवाह कराने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों साध्वियों का दिल्ली की फोरेंसिक साइंस लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। पिछले करीब डेढ़ महीने से मामला चर्चा में बना हुआ है।

महिला आयोग की चेयरमैन कमलेश पांचाल ने भी किशोरी और साध्वियों से मुलाकात की थी। टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार को आ गई है। रिपोर्ट पॉजीटिव है और साध्वियों द्वारा दिए गए सभी जवाबों को सही बताया गया है।

पीड़िता ने की खुद का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग

Gay Marriage with Girl by Aashram Sadhvi in Haryana

सोमवार को किशोरी, उसकी माता, एसआईटी कमेटी सदस्य व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्स राजबाला श्योराण, सदस्य सुनीता यादव, मीना जांगड़ा व सरोज बाला ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पॉजीटिव रिपोर्ट आने की बात बताई तो पीड़िता ने रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसका भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने इसकी भी मंजूरी दी। पीड़ित किशोरी की माता का शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज चल रहा है।

दोनों साध्वियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट पॉजीटिव है। अब किशोरी का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जाएगा।
अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक

पीड़ित किशोरी पॉलीग्राफ टेस्ट से संतुष्ट नहीं है और स्वयं का पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग रखी है। यदि किशोरी का टेस्ट करवाया जाता है तो हम मांग करते है कि एसआईटी कमेटी सदस्य को भी साथ रखा जाए। पिछली दफा सिर्फ पुलिस ने जांच की और एसआईटी कमेटी को जांच से दूर रखा था।
-राजबाला श्योराण, चेयरपर्सन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी व एसआईटी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed