{"_id":"57404a5d4f1c1b8b20ac722d","slug":"gangwar-amritsar-gangwar-gangster-murder-biru-gang-leader-murder-punjab-gangwar-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में गैंगवार, दो गैंगस्टरों में जमकर गोलीबारी, सरगना की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर में गैंगवार, दो गैंगस्टरों में जमकर गोलीबारी, सरगना की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 22 May 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में गैंगवार, गैंगस्टर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर में फिर से गैंगवार हुआ। दो गैंगस्टरों ने एक दूजे पर जमकर गोलियां बरसाईं। इसमें एक गैंग के सरगना की मौत हो गई। मृतक का नाम गुरबीर सिंह बताया जा रहा है और वह बीरू गैंग का सरगना था। वहीं, इस गैंगवार में लाडा गैंग का सरगना गुरप्रीत सिंह और उसका साथी गंभीर जख्मी हो गए।
गैंगवार की सूचना मिलते ही एडीसीपी गौरव गर्ग दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। मिली जानकारी के अुनसार, लोपोके-चोगांवा में दोनों गैंग की आपस में दुश्मनी है। शुक्रवार शाम को दोनों गैंग एक दूसरे से मिलने पहुंचे तो देखते ही एक दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
गोलीबारी करते हुए दोनों गैंग गुमटालापुल पर पहुंचे। इस बीच गोली गुरबीर को लग गई। उसके साथ उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लाडा गैंग के गुरप्रीत और उसके एक साथी को भी गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एडीसीपी गर्ग ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही लाडा, बब्बू और जेपी के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।