फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters Helper Baba Balvinder Singh Arrested

फिरोजपुरः गैंगस्टरों का सहयोगी बाबा बलविंदर गिरफ्तार, दो वरिष्ठ पार्टी के नेताओं से गहरे संबंधी

Fri, 22 May 2020 09:53 AM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, फिरोजपुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 May 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Gangsters Helper Baba Balvinder Singh Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
ऑर्गनाइज क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने गैंगस्टरों से संबंध रखने के आरोप में फिरोजपुर के बाबा बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आठ मई को ओकू तथा काउंटर इंटेलिजेंस ने सुलतानपुर लोधी (कपूरथला) से अतिआधुनिक हथियारों के साथ कुख्यात गैंगस्टर बलजिंदर सिंह बिल्ला समेत छह को पकड़ा था। पकड़े गए गैंगस्टरों ने पूछताछ के दौरान बाबा का नाम बताया, जिसे पुलिस ने काबू किया है। बाबा के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी सरवन सिंह बल ने भी की है। जांच कर रहे डीएसपी बल का कहना है कि बाबा के गैंगस्टरों से गहरे संबंध हैं और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, बाबा का संबंध पंजाब की दो सीनियर सियासी पार्टियों के नेताओं से भी हैं। कपूरथला से पकड़े गए गैंगस्टरों का भी बाबा के घर आना-जाना बताया जा रहा है। जिस प्रकार के आधुनिक हथियार गैंगस्टरों से बरामद हुए हैं, ऐसे हथियार पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन ही भारत में भेज सकते हैं। फिरोजपुर सरहदी इलाका है, यहीं से हेरोइन व हथियारों की तस्करी होती है। जानकारों का कहना है कि गैंगस्टरों से पूछताछ की जा रही है कि ये आधुनिक हथियार किन लोगों से खरीदे हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां बाबा का पिछला रिकार्ड खंगाल रही

उल्लेखनीय है कि कई तस्करों के गैंगस्टरों से अच्छे संबंध हैं। तस्कर गैंगस्टरों को हथियार और हेरोइन की सप्लाई भी करते हैं। गिरफ्तार बाबा से भी पूछताछ की गई है कि गैंगस्टरों से उसके किस प्रकार के संबंध हैं और गैंगस्टरों से किस प्रकार की डिलीवरी होती है। कई सुरक्षा एजेंसियां बाबा का पिछला रिकार्ड खंगाल रही हैं।

बाबा राजनीतिक नेताओं के संपर्क में आने से पहले किस प्रकार का धंधा करता था, उसके पास कितनी संपत्ति थी और अब कितनी संपत्ति हैं। ओकू टीम बाबा से कई अहम जानकारी हासिल करने में जुटी है। कुख्यात गैंगस्टर बिल्ला से बाबा के कितने गहरे संबंध हैं, इसके बारे में भी पूछताछ की गई है। क्योंकि कपूरथला में पकड़े गए गैंगस्टरों ने पूछताछ के दौरान कबूला है कि बाबा के घर आने-जाने के अलावा लेन-देन का हिसाब-किताब भी उसी के घर में होता था।

कई सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जानकारी भी जुटा रही हैं कि क्या बाबा के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। चार मामले दर्ज होने का जिक्र हो रहा है, ये सही है या गलत इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टरों के कई और तस्करों से भी संबंध हैं, उन तस्करों की भी तलाश की जा रही है। कुख्यात तस्कर जीता उर्फ सम्मी से भी पूछताछ की जा सकती है, जो मौजूदा समय में पंजाब की किसी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed