{"_id":"630ca6fdd6a52776e33f6aa8","slug":"gangster-goldy-brar-threatens-punjab-police-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डी बराड़ की धमकी: जेल अधिकारी हमारे साथियों को परेशान कर रहा, नहीं रोका तो मूसेवाला जैसी घटना होगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोल्डी बराड़ की धमकी: जेल अधिकारी हमारे साथियों को परेशान कर रहा, नहीं रोका तो मूसेवाला जैसी घटना होगी
Mon, 29 Aug 2022 05:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Aug 2022 05:19 PM IST
सार
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस का नाम लेकर लिखा कि बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद हमारे भाई सारज संधू और जगरोशन हुंदल और बॉबी मल्होत्रा को जेल के डिप्टी अधीक्षक इंदरजीत काहलों परेशान कर रहा और उनके साथ मारपीट कर पैसे मांग रहा। उक्त जेल अधिकारी पर कारवाई करें।
विज्ञापन
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा केंद्रीय जेल के अधिकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी। बराड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जेल में बंद हमारे भाई गैंगस्टर सारज संधू और जगरोशन हुंदल और बॉबी मल्होत्रा को जेल अधिकारी परेशान करते हैं और मारपीट की जा रही है। उनसे पैसे भी मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगर जेल अधिकारी ऐसा करने से नहीं रुके तो मूसेवाला की तरह कोई बड़ी घटना होगी। उधर, पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर कहा कि अब जेल में पिज्जा और वीआईपी कल्चर नहीं मिलता है। अब जेल असल सुधार घर बनेगी। जेलों में किसी भी कीमत पर मोबाइल, नशा बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस का नाम लेकर लिखा कि बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद हमारे भाई सारज संधू और जगरोशन हुंदल और बॉबी मल्होत्रा को जेल के डिप्टी अधीक्षक इंदरजीत काहलों परेशान कर रहा और उनके साथ मारपीट कर पैसे मांग रहा। उक्त जेल अधिकारी पर कारवाई करें।
विज्ञापन
बराड़ ने आगे लिखा है कि अगर जेल अधिकारी ने हमारे साथियों को परेशान करना बंद नहीं किया तो पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या जैसी बड़ी घटना को अंजाम देना पड़ेगा। गोल्डी बराड़ ने जेल अधिकारियों को दी गई धमकी का मामला सामने आने पर जेल मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट किया कि अब जेल में पिज्जा और वीआईपी कल्चर नहीं चलेगा।
हमारे मुख्यमंत्री ने पहले दिन से ही जेल में सख्ती करने का आदेश जारी कर चुके हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि अब पंजाब की जेलें असल सुधार घर होंगी। जेलों में नशा और मोबाइल बर्दाशत नहीं किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा ने भी अधिकारियों को जांच करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत पर केस दर्जकर लिया था। इस मामले में अब पुलिस आरोपी गैंगस्टर सुखप्रीत को जेल से प्रोडंक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।