फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Bhuppy Rana arrested with two companions, sent on 5-day remand

दो साथियों के साथ गैंगस्टर भूप्पी राणा गिरफ्तार, भेजा गया 5 दिन की रिमांड पर

Tue, 31 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Tue, 31 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Gangster Bhuppy Rana arrested with two companions, sent on 5-day remand
गिरफ्तार गैंगस्टर
पंजाब, हरियाणा और यूपी में हत्या व गैंगवार में शामिल तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने असलहे का जखीरा भी बरामद किया है। इनमें तीन विदेशी पिस्टल, 47 गोलियों सहित एक बलेनो कार शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


16 मई को बरवाला में भूपेश राणा की हत्या के मामले में भूप्पी राणा, गौरव उर्फ रोडा वांटेड था जबकि तीसरे आरोपी कुलदीप ने नारायणगढ़ के एक गांव के सरपंच की हत्या कर दी थी। भूप्पी राणा के खिलाफ पंजाब, हरियाणा में हत्या और हत्या के प्रयास के 25 मामले दर्ज हैं। विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-23 में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वहां से गुजर रही बलेनो को जब रोकने की कोशिश की गई, तो कार में सवार तीनों आरोपियों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर फायरिंग की भी कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस कर्मियों के इस साहसिक कार्य को देखते हुए डीसीपी आरके मीणा ने एएसआई पवित्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल धनीराम, हेड कांस्टेबल सुखचैन सिंह, कांस्टेबल बसंत कुमार और साइबर सेल के दीपक कुमार को विशेष इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूप्पी राणा मोहाली के हंडेसरा के गांव जोधपुर का रहने वाला है जबकि गौरव रोडा गांव बरवाला, नारायणगढ़ निवासी कुलदीप चौहान शामिल हैं। कुलदीप ने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिनों पहले नारायणगढ़ में बड़ा गांव के सरपंच के पति की हत्या कर दी थी। बरवाला में भी इसी गैंग के शूटरों ने भूपेश राणा पर गोलियां दागी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी गैंग के सदस्यों ने कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शार्प शूटर गौरव उर्फ रोडा ने ही भूपेश राणा पर गोलियां बरसाई थी।

कहां से आए इतने असलहे, पूछताछ में होगा वारदातों का भी खुलासा

Gangster Bhuppy Rana arrested with two companions, sent on 5-day remand
सांकेतिक तस्वीर
आरोपियों से पुलिस ने भारी मात्रा में असलहे की बरामदगी की। बरामद पिस्टलों में से एक पर मेड इन इटली और दूसरी पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है, जिसकी पुलिस पड़ताल करेगी। पुलिस इस बात की भी छानबीन करेगी कि आखिरकार आरोपियों के पास आधुनिक हथियार कहां से आए और किसने मुहैया करवाए। पिछले 4-5 माह के दौरान आरोपियों ने किन-किन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया, इस बात की भी पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद इन्हें दूसरे राज्य की पुलिस भी प्रोडक्शन रिमांड पर ले जाएगी, जिसमें कई और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

इन आपराधिक वारदातों में रह चुके हैं आरोपी शामिल
- गौरव राणा उर्फ रोडा ने अपने साथी साहिल राणा के साथ मिलकर 2016 में मोनू राणा पर यमुनानगर कोर्ट में चलाई थी गोली 
- रोडा ने ही 16 अप्रैल को अपने साथियों सहित भूपेश राणा वासी बरवाला की गोलियों से हत्या कर दी थी। 
- रोडा ने बरवाला में बतौड़ निवासी साहिल पर भी गोली चलाई थी 
- नौ जुलाई को नारायणगढ़ के बड़ागांव में कुलदीप ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सरपंच के पति की हत्या कर दी, जब वह अपने स्कूल की ओर जा रहे थे। सरपंच के पति का नाम सेशन जज था।
- डेराबस्सी में हुई हत्या के एक मामले में भी गैंग के सदस्यों के शामिल होने की आशंका जताई गई थी 

पहले से चल रहा है गैंगवार 

Gangster Bhuppy Rana arrested with two companions, sent on 5-day remand
सांकेतिक तस्वीर
भूप्पी राणा के खिलाफ पंजाब, हरियाणा में हत्या और हत्या के प्रयास के 25 मामले दर्ज हैं। आरोपी भूप्पी राणा (बीआर ग्रुप) और मोनू राणा ग्रुप (एमआर ग्रुप) के बीच काफी समय से गैंगवार चल रहा है। बरवाला में भूपेश की हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी से पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गौरव उर्फ रोडा के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं, जिसका ताल्लुक बीआर ग्रुप से रहा है। दोनों ग्रुप के गैंगवार में कई वारदातों को अंजाम देने में भी भूप्पी साथ रह चुका है। 

संपत नेहरा गैंग से रही हमेशा खिलाफत
कुछ दिनों पहले हैदराबाद से गिरफ्तार गैंगस्टर संपत नेहरा गैंग से बीआर ग्रुप की लड़ाई चल रही थी। एमआर ग्रुप का ताल्लुक संपत नेहरा और उसके साथियों के ग्रुप से रहा है। पिछले दिनों में पंचकूला में हुए अधिकतर आपराधिक वारदातों में इन्हीं गैंग के सदस्य शामिल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी से अपराध में कमी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed