{"_id":"634d7d11f9939f58582c61df","slug":"gangster-attacked-assistant-superintendent-in-firozpur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: गैंगस्टर ने जेल में सहायक अधीक्षक पर किया हमला, बाल-बाल बचे, आरोपी के पास मोबाइल भी मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: गैंगस्टर ने जेल में सहायक अधीक्षक पर किया हमला, बाल-बाल बचे, आरोपी के पास मोबाइल भी मिला
Mon, 17 Oct 2022 09:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:37 PM IST
सार
तलाशी अभियान के बाद जब जेल अधिकारी बैरक से निकलने लगे तो धर्मेंद्र ने उन पर ईंट फेंक दी। हालांकि, सतर्क जेल अधिकारी घटना में बाल-बाल बच गए फिर जेल अधिकारी ने मुलाजिमों की मदद से उस पर काबू पा लिया। जब बंदी (गैंगस्टर) ने हाथापाई करने की कोशिश की तो इस घटना की सूचना जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर जेल में बंद मोगा निवासी गैंगस्टर ने हाई सिक्योरिटी जोन में तलाशी के दौरान सहायक अधीक्षक पर ईंट से हमला किया। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए। तलाशी के दौरान बंदी से मोबाइल मिला था। बंदी ने गुस्से में आकर अधिकारी पर ईंट से हमला कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को उक्त बंदी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक अधीक्षक ऋषव पाल गोयल ने अपने मुलाजिमों के साथ हाई सिक्योरिटी जोन में बंद कैदियों की औचक तलाशी लेनी शुरू की। तलाशी के दौरान जेल अधिकारी ने मोगा जिले के दोसांझ निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजी नाम के गैंगस्टर के पास से एयरटेल सिम कार्ड और टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया। ये विभिन्न संगीन आपराधिक मामलों के आरोप में जेल में बंद है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान के बाद जब जेल अधिकारी बैरक से निकलने लगे तो धर्मेंद्र ने उन पर ईंट फेंक दी। हालांकि, सतर्क जेल अधिकारी घटना में बाल-बाल बच गए फिर जेल अधिकारी ने मुलाजिमों की मदद से उस पर काबू पा लिया। जब बंदी (गैंगस्टर) ने हाथापाई करने की कोशिश की तो इस घटना की सूचना जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को दी। आरोपी बंदी के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक जेल में किसी कैदी के जख्मी होने की चर्चा है, उसकी अस्पताल से मरहम पट्टी करवाने के बाद मुलाजिम उसे जेल में ले गए।
विज्ञापन
जेल में हवालाती के पास मिले तीन मोबाइल
उधर, तलाशी अभियान के दौरान पुरानी बैरक नंबर-नौ में बंद जिला तरनतारन के भिखीविंड शहर निवासी हवालाती सुरिंदर सिंह को तीन मोबाइल के साथ काबू किया हैं। दो मोबाइल टच स्क्रीन हैं। थाना सिटी पुलिस ने जेल के सहायक अधीक्षक कश्मीर चंद की शिकायत पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।