मस्जिद के पास महिला से सामूहिक बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों महिलाओं ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने सामूहिक दुराचार में चार और समालखा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना शहर के अंतर्गत चांद मस्जिद के नजदीक एक गोदाम में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया।
गैंगरेप कर दी जान से मारने की धमकी
उसने आरोप लगाया कि चारों ने उसके साथ मस्जिद के नजदीक गोदाम में दुराचार कर दिया और उसको जान से मारने की धमकी दी। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में चारों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।
अधेड़ महिला के साथ दुराचार का प्रयास
थाना समालखा पुलिस ने एक कॉलोनी की एक अधेड़ महिला के साथ दुराचार के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
करीब पचास वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अशोक विहार कॉलोनी पानीपत निवासी सलीम खान पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि सलीम खान उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दुराचार का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी।
पानीपत के पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार के मुताबिक दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।