फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape with Wife, Husband Bruetly Beated

पति को रस्सियों से बांधकर पत्नी से गैंगरेप

Sun, 22 Feb 2015 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम Updated Sun, 22 Feb 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with Wife, Husband Bruetly Beated

हरियाणा की धरती फिर शर्मसार हो गई। पति को रस्सी से बांधकर पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला तोशाम का है। यहां कुछ लोग महिला को जबरन उठाकर ले गए और उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन


पति के विरोध किए जाने पर उन्होंने उसे रस्सियों से बांध दिया। दंपति मूल रूप से हिसार का रहने वाला है। तोशाम के गांव बहल में उनकी टायर पंक्चर की दुकान है।
विज्ञापन


पीड़िता अपने पति से मिलने आई हुई थी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भिवानी के सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंक्चर लगवाने के लिए देर रात दुकान पर आए थे

Gangrape with Wife, Husband Bruetly Beated

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सात-आठ साल से तोशाम के गांव में कन्या स्कूल के पास टायर पंचर लगाने का कार्य करता है। शुक्रवार को वह अपने पति के पास आई थी। देर रात कुछ व्यक्ति दुकान में आए और उसके पति से गाड़ी में पंचर लगाने को कहने लगे।

पति ने कहा कि इतनी रात को पंचर नहीं लगाएगा। इस पर आरोपियों ने दूर जाने की बात की तो वह पंक्चर लगाने को तैयार हुआ। इसी दौरान उन व्यक्तियों की नजर मुझ पर पड़ी और वे लोग पूछताछ करने लगे।

पति ने कहा कि यह मेरी पत्नी है और मिलने आई है। इतना सुनकर वे लोग दुकान में घुस गए और बदतमीजी करने लगे। पति ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे और रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद वे लोग उसे उठाकर अज्ञात जगह पर ले गए।

20 हजार छीन ले गए, जान से मारने की धमकी दी

Gangrape with Wife, Husband Bruetly Beated

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वे आठ लोग थे। उनमें से पांच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वे उसे दुकान पर छोड़ गए और पति से 20 हजार रुपये  और डीवीडी छीनकर ले गए। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले को लेकर थाना प्रभारी बिंसबर दयाल ने बताया कि महिला शिकायत पर मेडिकल के लिए भिवानी के सिविल अस्पताल में भेजा गया। मामले में छानबीन की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed