फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape with wife by husband and three others

भाई-बहनोई संग मिलकर पत्नी से गैंगरेप

Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
gangrape with wife by husband and three others

हरियाणा के यमुनानगर में 22 वर्षीय विवाहिता ने पति, देवर और ननदोई पर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


पीड़िता का मेडिकल करवाकर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताए जाते हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


छछरौली निवासी 22 वर्षीय विवाहिता ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले गांव रायपुर निवासी जब्बार के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार 11 अगस्त को वह घर पर अकेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पिटाई भी की

gangrape with wife by husband and three others

इस दौरान उसका पति जब्बार अपने छोटे भाई आरीफ और जीजा सहारनपुर निवासी इरसाद के साथ आया। तीनों उसे जबरन खींच कर कमरे में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसे उसके परिजनों से मिलने नहीं दिया।

वह किसी माध्यम से परिजनों से संपर्क नहीं कर सकी। शनिवार शाम को पीड़िता की परिजनों से बात हुई तो उसने आपबीती बताई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।

तबीयत खराब, दर्ज नहीं हो सका बयान

gangrape with wife by husband and three others

इस बारे थाना सदर प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं हो पाए हैं। सोमवार को बयान लिए जाने थे, जो पीड़िता की तबीयत खराब होने के कारण नहीं लिए जा सके।

पीड़िता के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed