फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape with minor girl at patiala of punjab

4 युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, इस तरह से रची खौफनाक साजिश

Sun, 29 Jan 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 29 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl at patiala of punjab
गैंगरेप
युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप कर डाला। घटना पंजाब के पटियाला की है। यहां एक नाबालिग लड़की के संग गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इनमें से दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन


एसपी (सिटी) सुडर विजी (आईपीएस) ने बताया कि पीड़िता 16 साल की स्कूली छात्रा है। उसके पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। अपनी किसी सहेली के माध्यम से पीड़िता आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी गांव ककरवाल जिला संगरूर के संपर्क में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जबरन पकड़कर एक कमरे में ले गए

gangrape with minor girl at patiala of punjab
rape
पीड़िता के अनुसार लवप्रीत सिंह बहला फुसलाकर पीड़िता को 26 जनवरी को पटियाला के अर्बन अस्टेट फेज-एक में एक कमरे में लाया। वहां पहले से लवप्रीत का दोस्त रमनप्रीत सिंह निवासी गांव हरचंदपुरा और दो अन्य अज्ञात युवक मौजूद थे।

इससे पहले कि पीड़िता कुछ समझ पाती, इन युवकों ने उसे जबरन कमरे में अंदर धकेल कर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। रमनप्रीत सिंह भी लवप्रीत के साथ इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कर रहा था। पीडित लड़की ने किसी तरह से घर पहुंच कर माता-पिता को सारी बात बताई।

माता पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में लवप्रीत सिंह, रमनप्रीत और दो अज्ञात युवकों को नामजद कर लिया है। लवप्रीत और रमनप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी दो की पहचान करके उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed