{"_id":"e60e6523d98dd6893e68273a155061ba","slug":"gangrape-with-minor-girl-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 29 May 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
एक नाबालिग को दिनदहाड़े अगवा करके सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलाती है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तीन लोग 17 साल की पीडि़ता को उसके घर से अगवा करके ले गए। पुलिस का कहना है कि यह मामला चार दिन पहले का है लेकिन केस बुधवार को दर्ज कराया गया है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि तीन लोग आए और उससे एक युवती को दुल्हन के रूप में तैयार करने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर वे उसे अगवा करके ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया।
विज्ञापन
बाद में आरोपी उसे घर के पास छोड़ गए। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में सामूहिक दुराचार की पुष्टि हुई है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन