{"_id":"df5f2cf6f2a4342c0d5919548caeaa30","slug":"gangrape-with-married-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ मांगने गई थी...आबरू लुटवाकर लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंसाफ मांगने गई थी...आबरू लुटवाकर लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 15 May 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा की एक महिला ने सरपंच व उसके दो साथियों पर अपने पति के साथ चल रहे झगड़े को हल करवाने का झांसा देकर उसको नशीली दवाई खिलाकर उसके साथ दुराचार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी अकाली सरपंच और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि करीब 8 माह पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से उसका अपने ससुराल परिवार के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा है। इस संबंध में उसने एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत भी दी थी।
बीते दिनों अकाली सरपंच जगदेव सिंह को फोन पर एसएसपी के समक्ष पेश होने की जानकारी दी तो उसने पति-पत्नी के बीच समझौता करवाने की बात कही। सरपंच ने उसको मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक वह मिलने गई तो जगदेव सिंह कार लेकर आया, जिसमें दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने जूस पिलाया तो वह बेहोश हो गई। आरोप है कि सरपंच व उसके साथियों ने दुराचार किया।