फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape with girl in firozpur

सहेली से मिलने जा रही युवती को रास्ते से घसीटा, फिर किया ये गंदा काम

Sat, 08 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 08 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in firozpur
दसवीं की छात्रा से गैंगरेप - फोटो : Demo Pic
अपनी सहेली से मिलने जा रही युवती को आरोपियों ने रास्ते से घसीट लिया। जिसके बाद जो कुछ हुआ वो रौंगटे खड़े देता है। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना पंजाब के फिरोजपुर में हुई है। जहां एक युवती अपनी सहेली से मिलने जा रही थी, वहीं दो वहशी दरिंदों ने युवती को जबरदस्ती अपने घर में घसीट लिया। जिसके बाद जो कुछ हुआ वो हैवानियत को भी पीछे छोड़ देता है।
विज्ञापन


आरोप है कि दो सगे भाइयों ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार किया। छात्रा अपनी सहेली से मिलने गई थी, वहीं आरोपियों ने उसे जबरदस्ती अपने घर में घसीट लिया। पीड़िता की मां के बयान मुताबिक उसकी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी एक्टिवा से अपनी सहेली के घर गई थी। देर शाम होने पर वह अपनी बहन के साथ बेटी की तलाश में सहेली के घर पहुंची तो उसने देखा कि बेटी की एक्टिवा एक घर के बाहर खड़ी थी। मां ने उस घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई बाहर नहीं निकला। 
विज्ञापन


उसके बाद दोबारा फिर दरवाजा खटखटाया तो एक युवक बाहर आया, तो उसने देखा कि अंदर एक युवक ने उसकी बेटी के मुंह पर हाथ रख कर उसे दूसरे कमरे में ले जा रहा था। जब उसने अंदर घुसने की कोशिश की तो बाहर खड़े युवक ने उससे मारपीट की। किसी तरह अंदर घुस कर उसने बेटी को छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शोर मचाने पर दोनों युवक वहां से भाग गए। बेटी की बिगड़ी तबीयत को देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बेटी ने बताया कि जश्न ने उसके साथ दुराचार किया है और उसके भाई ने भी उससे जबरदस्ती की। जांच अधिकारी सुखमंदर सिंह ने कहा कि छात्रा के बयान पर  जश्न और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed