फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gangrape with girl after kidnapping, returning from janmashtami programme with brother

जन्माष्टमी देखने गई युवती किडनेप, गैंगरेप कर गांव में छोड़ भागे युवक

Sat, 27 Aug 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sat, 27 Aug 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
gangrape with girl after kidnapping, returning from janmashtami programme with brother
girl raped and sold - फोटो : demo
जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होकर भाई के साथ लौट रही युवती को युवक उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। मामला हरियाणा के अंबाला शहर का है। युवक उसे जबरन बाइक पर बिठाकर दूसरे गांव ले गए, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इसके बाद इन युवकों ने इस युवती को उसके गांव छोड़ा और फरार हो गए। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर तीन युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी के एक गांव की 19 साल की युवती जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने भाई के साथ गई थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम से जब वह लौट रही थी तो उसके भाई ने किसी काम से सड़क किनारे बाइक रोक ली। जैसे ही उसका भाई सड़क से थोड़ा नीचे उतरा तो सड़क पर खड़ी युवती को दो युवकों ने जबरन बाइक पर बिठाकर अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर युवकों ने किया दुष्कर्म

gangrape with girl after kidnapping, returning from janmashtami programme with brother
rape and video - फोटो : demo
युवती का कहना है कि यह युवक उसे एक मकान में ले गए। यहां पर इन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ पिला लिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं इसके बाद इन युवकों ने अपने तीसरे साथी को भी बुला लिया।

बाद में देर रात ही यह युवक उसे फिर से बाइक पर बिठाकर उसके गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। इस के बाद घर पहुंची युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। युवती के परिजन उसे लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचे और इस बारे में शिकायत दी।

उधर, पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर युवती के बयान लिए और तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करेगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed