फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape with Disable Lady in Yamunanagar, Told in Gestures

न बोल सकती न सुन सकती, पति नहीं समझा तो पिता को इशारे करके बताई आपबीती...गैंगरेप

Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with Disable Lady in Yamunanagar, Told in Gestures
महिला के साथ गैंगरेप
न बोल सकती है, न सुन सकती है। पति को इशारों में समझाने की कोशिश की, पर वह समझा नहीं। फिर पिता को इशारे करके समझाया और पता चला कि उसके साथ गैंगरेप हुआ। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। थाना छप्पर एरिया के एक गांव में खेत में गई दिव्यांग महिला से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है।
विज्ञापन


घटना 17 अगस्त की है। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को इशारों में आपबीती बताने का प्रयास किया, लेकिन कोई समझ नहीं पाया। इसके बाद उसके पिता को बुलाया बात समझ में आई। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत दी। महिला ने इशारों में बताया कि आरोपी तीन लोग थे। उन्होंने गैंगरेप की वारदात की है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है। अंबाला के एक गांव निवासी महिला (26) की शादी वर्ष 2015 में यमुनानगर के छप्पर थाना के गांव में हुई थी। उसका पति मजदूरी करता है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि 17 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी बेटी शौच के लिए खेत में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बेटी ने उसे इशारों में बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ तीनों ने रेप किया। इसके बाद उसे धमकाया भी। बाद में किसी तरह से वह घर पहुंची। घर पहुंचते ही वह रोने लगी। उसने इशारों में अपने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उसकी बात नहीं समझ सका।


ससुरालियों को भी इशारे में समझाया, लेकिन वे भी उसकी बात को समझ नहीं सके। शनिवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के पिता को बुलाया। पीड़िता का कोई बच्चा नहीं है। इस संबंध में छप्पर थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed