फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape with 21 year old girl in Patiala, accused on Five people including two women

लड़की की दुश्मन बनी दो महिलाएं, पहले नौकरी लगवाई, फिर पिलाया नशा और...कराया गैंगरेप

Thu, 16 Aug 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Thu, 16 Aug 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with 21 year old girl in Patiala, accused on Five people including two women
सांकेतिक तस्वीर

दो महिलाएं 21 साल की लड़की की ऐसी दुश्मन बनी, कि उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। नौकरी लगवाकर करवा दिया घिनौना काम।  घटना पंजाब के पाटियाला की है। यहा के थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो महिलाओं और तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने पुलिस के पास बयान दिया है कि आरोपी महिला ने उसकी एक पत्रिका के दफ्तर में नौकरी लगवाई थी। पीड़िता ने वहां दो महीने काम किया। पांच अगस्त को आरोपी महिला पीड़िता को अपने नए बने दफ्तर में ले गई। वहां पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिलाकर बेहोश कर दिया गया। 
विज्ञापन


बाद में आरोपी उसे पटियाला में सूलर के नजदीक एक महिला के घर ले गई। जहां पर आरोपियों मेला सिंह निवासी जंगपुरा बनूड़, सुखपाल सिंह निवासी बनूड़ और मार्शल अरोड़ा निवासी जीरकपुर ने पीड़ित युवती के साथ गैंगरेप किया। रात को 11 बजे जब पीड़िता को होश आया, तो आरोपी महिला ने वहां मौजूद एक व्यक्ति से उसे शादी करने के लिए कहा। पीड़िता ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद उसे बार-बार नशा देकर वहीं रखा गया। 13 अगस्त को पीड़िता को घर भेज दिया गया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में दाखिल है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं समेत मेला सिंह, सुखपाल सिंह और मार्शल अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed