{"_id":"59a95d154f1c1bfb268b4b8d","slug":"gangrape-in-ludhiana-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से रंजिश में बेटी के साथ गैंगरेप, सिर पर चोट मार पहले किया था बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों से रंजिश में बेटी के साथ गैंगरेप, सिर पर चोट मार पहले किया था बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराए की दुकानें खाली कराने को लेकर चल रहे विवाद के बीच चार युवकों ने दुकान मालकिन की नाबालिग बेटी के सिर पर हथियार मारकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुराचार किया। जब नाबालिग होश में आई तो आरोपियों ने उसे धमकियां दी। बच्ची ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
थाना डिवीजन दो की पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर वरिंदर कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार और गुरचरण सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।
बच्ची की शिकायत के मुताबिक उसे एक महिला ने गोद ले रखा है। आरोपियों ने उनकी दुकानें किराये पर ली हुई थीं। उनका आरोपियों से किराए की दुकानें खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा है। 16 अगस्त की रात को वह पानी लेने के लिए जा रही थी तो आरोपियों ने उसके सिर में कोई हथियार मारा। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया। जब वह होश में आई तो आरोपियों ने उसे धमकियां दी। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुखदेव राज ने कहा कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। पीड़िता के परिजनों की दुकानें खाली कराने को लेकर आरोपियों का विवाद चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।