{"_id":"5b58896e4f1c1bbd298b5ed9","slug":"gangrape-in-bathinda-by-kidnapping-a-10th-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा को अगवा कर बठिंडा में गैंगरेप, रिश्तेदार समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं की छात्रा को अगवा कर बठिंडा में गैंगरेप, रिश्तेदार समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिश्तेदार ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर बठिंडा ले जाकर अपने साथी के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह स्कूल जा रही थी तभी उसे अगवा किया गया। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। यहां के थाना मल्लांवाला पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी रिश्तेदार समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की तफ्तीश सब-इंस्पेक्टर नवनीत कौर कर रही हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सुबह आठ बजे स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसका रिश्तेदार अमरजीत सिंह उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर बठिंडा एक अनजान जगह पर ले गया। वहां पर पहले से ही आरोपी गोरा सिंह वासी गांव बीड़ तालाब बस्ती नंबर-दो बठिंडा मौजूद था।
दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने गांव पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी अमरजीत सिंह व गोरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। उधर, सब-इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।