फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gang war in ludhiana, brutal murder of man

लुधियाना में गैंगवार: युवक को सरेबाजार तेजधार हथियार से काटा

Sat, 02 Apr 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 02 Apr 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
gang war in ludhiana, brutal murder of man
Murder

लुधियाना के कुंदनपुरी इलाके में वीरवार देर रात गैंगवार के चलते कुछ युवकों ने सरेबाजार एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई ने घटनास्थल से भाग कर अपनी जान बचाई। गैंगवार की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों के साथ थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मृतक की पहचान कुंदनपुरी इलाके के सूरज (28) के रुप में हुई है। इस वारदात में सूरज का भाई विशाल बाल-बाल बच गया। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर सूरज जायसवाल समेत छह अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना डिवीजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि सूरज कोई काम नहीं करता था और नशा करने का आदी था। सूरज का कुछ आरोपियों के साथ भी संबंध रहा है। सभी लोगों ने एक ग्रुप बना रखा था। किसी बात को लेकर वह अपने ग्रुप से अलग हो गया था। सूरज का भाई विशाल कुछ दिन से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार रात को वह वापस आया तो सूरज उसे लेने के लिए स्टेशन गया। दोनों भाई बाइक पर घर जा रहे था। जब वह कुंदनपुरी पुली के पास पहुंचे तो सूरज जायसवाल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर सूरज का पीछा किया और उस पर हमला कर दिया। दोनों भाई बाइक वहीं छोड़ कर भाग निकले, लेकिन युवकों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। सूरज पैर अटकने की वजह से वहीं गिर गया, जबकि विशाल वहां से भाग निकला। 

मृतक सूरज के खिलाफ दर्ज थे हत्या के प्रयास के मामले

gang war in ludhiana, brutal murder of man
Murder - फोटो : demo pics

इसी दौरान आरोपियों ने सूरज पर वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए। विशाल कुछ समय बाद अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा तो सूरज खून से लथपथ पड़ा था। वह उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। एसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां शनिवार की सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक सूरज और आरोपी सूरज जायसवाल के बीच पहले काफी गहरे संबंध थे। दोनों एक ही ग्रुप में थे और इकट्ठे ही रहते थे। दोनों ने मिल कर कई वारदातों को अंजाम दिया है। मृतक सूरज के खिलाफ भी हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज है। वह भी एक गैंगस्टर ही था। दोनों के बीच में किसी बात को लेकर दरार आ गई थी। जिसके बाद मृतक सूरज अपने ग्रुप से अलग हो गया था। उसके बाद से ही सूरज जायसवाल उससे रंजिश रखने लगा था।

हरजिंदर सिंह, एसएचओ, थाना डिवीजन चार ने बताया कि पुलिस ने सूरज जायसवाल के साथ साथ छह अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। आरोपियों की तलाश में अलग अलग टीमें छापामारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed