फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with woman in mobile repair shop in ludhiana

मोबाइल रिपेयर दुकान में युवती से 2 युवकों ने किया गैंगरेप

Thu, 17 Mar 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 17 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
gang rape with woman in mobile repair shop in ludhiana
रेप - फोटो : DEMO Pics

मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाने वाले दो युवकों ने अपनी दुकान पर एक युवती को बुलाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के ल‌ुधियाना का है।

विज्ञापन


आरोपियों ने उसे किसी को न बताने की धमकियां दी। युवती ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के पास की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कैलाश नगर निवासी हैप्पी विज और मनी विज के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराएगी। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किया बेहोश, फिर रेप

gang rape with woman in mobile repair shop in ludhiana
रेप - फोटो : DEMO Pics

पीड़ित युवती की शिकायत के मुताबिक वह एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। कैलाश नगर में आरोपियों की मोबाइल रिपेयर की दुकान है। आठ नौ महीने से वह वहां पर आती जाती थी।

आरोपियों से उसकी पहचान हो गई। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसे दुकान पर बुला लिया। जब वह दुकान पर गई तो आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया।

जांच अधिकारी प्रमोद राज ने कहा कि दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापामारी की थी। दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed