फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with wife by husband and friends

बदला लेने के लिए कराया पत्नी का गैंगरेप

Thu, 25 Sep 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायण्ागढ़(हरियाणा )
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायण्ागढ़(हरियाणा ) Updated Thu, 25 Sep 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
gang rape with wife by husband and friends

अनबन के चलते पत्नी के मायके जाने से भड़के पति ने दोस्त संग मिलकर कर दिया पत्नी का रेप। मामला हरियाणा के नारायणगढ़ की है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई।

विज्ञापन


चिकित्सक ने दुराचार की पुष्टि की है, अदालत में भी महिला ने अपने बयान दिए हैं। दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कालाअंब चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक दंपति की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। बताया जाता है कि पिछले दिनों पति और पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई।
विज्ञापन


इसी के चलते महिला अपने पति से रूठकर चली गई। बताया जाता है कि चार दिन के बाद जब महिला अपने घर लौटी, तो पति भड़क गया। इसी दौरान उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी से दुराचार किया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए, जबकि महिला ने पुलिस चौकी कालाअंब में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर पहले महिला की मेडिकल जांच करवाई। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है लेकिन फिर भी पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति व उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप

gang rape with wife by husband and friends

महिला का कहना है कि शादी के बाद उसका पति उससे मारपीट करता था। इस कारण घर में तनाव का माहौल रहने लगा। उसने सोचा कि शायद कुछ दिन के बाद मामला ठीक हो जाएगा, लेकिन प्रताड़ना बढ़ती गई।

महिला का कहना है कि पिछले दिनों भी उसके साथ मारपीट की गई, जिसके चलते वह घर से जाने को मजबूर हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई है। महिला के बयान अदालत में भी दर्ज करवाए गए हैं। अपने बयानों में महिला ने अपने पति व उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

स्वर्ण राम, चौकी प्रभारी कालाअंब ने बताया कि महिला से दुराचार करने के आरोप में उसके पति व दोस्त पर मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हुई है, जबकि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा महिला के बयान अदालत में भी दर्ज करवाए गए हैं। आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed