{"_id":"e9b7b2cbe494969312971db4d5353b38","slug":"gang-rape-with-school-girl-in-bathinda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों ने नाबालिग स्कूली छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। मामला पंजाब के बठिंडा जिले का है। मौड़ पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक अमृतपाल सिंह और मनप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि दो सितंबर को वह गांव के बस स्टैंड पास गई थी। वहां गांव के ही रहने वाले अमृतपाल सिंह और मनप्रीत सिंह उसे अगवा कर अपने घर ले गए और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर और उसे जान से मारने की धमकियां दीं। एएसआई जंगीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन