फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   gang rape with minor girl in bathinda

बठिंडा में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 20 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor girl in bathinda
गैंगरेप - फोटो : demo pics

बठिंडा जिले के दो गांवों में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार घरेलू झगड़े की वजह से उसकी माता और पिता अलग-अलग रहते हैं।

विज्ञापन


ते दिनों वह अपने पिता के पास गई हुई थी। वहां उसे एक पड़ोस के लड़के ने फोन कर अपने घर पर बुला लिया। जब वह वहां पहुंची तो उसने उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसने अपने 3 दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब वह उनके चुंगल से बचकर निकली तो उसने सारी बात अपनी मां को सुनाई। इसके बाद पीड़िता को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया। सहायक थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले गए युवक और किया गैंगरेप

gang rape with minor girl in bathinda
गैंगरेप

वहीं 13 वर्षीय पीड़ित नाबालिग लड़की के अनुसार उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी नानी के पास रहती है। उसने बताया कि बंटी उर्फ बहादुर सिंह व काला उर्फ गुरतेज सिंह की उसकी नानी के साथ पहचान थी।

वे अक्सर उसके घर आते थे। बीते दिनों वे दोनों उसे अपने साथ एक सुनसान घर में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वह मुश्किल से उनके चुंगल से निकलकर सिविल अस्पताल पहुंची। वहां से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी गुरतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बहादुर सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed