{"_id":"ea8d88b6b93673ad195e92219cc722ca","slug":"gang-rape-with-minor-girl-at-yamunanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 युवकों ने छत पर दबोच ली नाबालिग...और गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 युवकों ने छत पर दबोच ली नाबालिग...और गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से छत पर आई नाबालिग लड़की से दुराचार किया। आरोपी युवक भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय लड़की ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को उसके माता-पिता किसी काम से उत्तरप्रदेश गए थे। उसके मामा को घर पर छोड़ गए थे। 29 मई की रात जब वह अपने घर में बने चौबारे पर कुछ सामान लेने के लिए गई तो वहां पर ससौली के चार लड़के आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों की मदद से ऊपर बने कमरे में उसके साथ दुराचार किया। शोर सुनकर जब उसका मामा छत पर पहुंचा तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उसके मामा ने इसकी सूचना पुलिस और उसके माता-पिता को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग के बयान लिए और उसकी मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई। जांच अधिकारी एसआई शीलावंती ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है।
किशोर के साथ कुकर्म
उधर, छछरौली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोर के साथ कुकर्म किया। में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव मलिकपुर खादर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उसका 15 वर्षीय बेटा घर से घूमने के लिए निकला था।
आरोप है कि इस दौरान गांव का ही प्रवीण उर्फ बिन्ना उसके बेटे को बहला फुसलाकर सरपंच के खेतों में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। देर रात उसका बेटा रोता हुआ घर पहुंचा और वारदात के बारे में बताया।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।