फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with married woman in ludhiana

पति को जेल से रिहा कराने का झांसा देकर लूट ली आबरू

Thu, 30 Apr 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 30 Apr 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
gang rape with married woman in ludhiana

जेल में बंद पति को रिहा कराने का झांसा देकर 3 लोगों ने विवाहिता के साथ गैंगरेप किया। यह सनसनीखेज वारदात पंजाब के लुधियाना में घटी। पीड़ित का पति नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने के साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद है।

विज्ञापन


आरोपियों ने व्यक्ति को रिहा कराने का झांसा देकर विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे धमकियां देकर फरार हो गए। किसी तरह हिम्मत जुटा पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन छह की पुलिस के पास की।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर टिब्बा रोड गुलाबी बाग निवासी सलाउदीन, मोहम्मद सलीम और असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद है पीड़िता का पति

gang rape with married woman in ludhiana

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति को पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा दे अगवा करने के मामले में साजिश रचने के आरोप में काबू किया है।

आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वह उसके पति को जेल से छुड़वा सकते हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसे बुलवाया कि उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारी से मुलाकात करनी है लिहाजा वह उनके साथ चले।

पीड़िता आरोपियों के साथ चली गई। आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने उससे गैंगरेप किया। उसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed