फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang-rape with girl after exam in jhajjar

सहेली के साथ जा रही थी युवती,रास्ते में हुई ऐसी झकझोर देने वाली घटना

Wed, 22 Mar 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Wed, 22 Mar 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Gang-rape with girl after exam in jhajjar
छात्रा से गैंगरेप - फोटो : Demo Pic
दसवीं की एक छात्रा अपनी सहेली के साथ किताब लेने जा रही थी। लेकिन रास्ते में मिले तीन युवकों ने ऐसा काम किया, जिसने सबको झकझोर दिया है। ये घटना हरियाणा के झज्जर की ‌है। जहां तीन युवकों पर एक छात्रा से गैंगरेप का आरोप लगा है। आरोप है कि युवकों ने युवती को उसकी सहेली के साथ अगवा किया और उसके साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


घटना के दौरान उसकी एक सहेली को आरोपियों ने कार में ही बंद कर दिया। घटना झज्जर के पास स्थित एक गांव की है। पीडि़त छात्रा ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि वह दसवीं की परीक्षा दे रही है। दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा किसी से किताब लेने के लिए उसे अपने साथ ले गई। जब वह गांव के बस अड्डे पर पहुंची तो वहां एक कार में मौजूद युवकों ने उन्हें जबरदस्ती अंदर खींच लिया। 
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि आरोपियों ने कार सुनसान जगह पर रोक दी और छात्रा को खींचकर खेतों में ले गए। उन्‍होंने उसकी सहेली को कार में ही लॉक कर दिया। तीनों युवकों ने खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उन्‍होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त परिवार के लोग घटना की शिकायत लेकर महिला थाने में पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।  आरोप है कि वारदात करने वाले युवकों से छात्रा की सहेली की मिलीभगत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस पर भी उठे सवाल

Gang-rape with girl after exam in jhajjar
गैंगरेप का शिकार युवती - फोटो : demo
इस पूरे मामले में पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। गैंगरेप का शिकार युवती को पुलिस को साथ लेकर अस्पताल लाना चाहिए था। लेकिन पुलिस ने उसे खुद अस्पताल जाने को कहा। पुलिस की कार्य शैली को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर एसपी के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना प्रभारी अस्पताल पहुंची।

इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद कार सवार युवक दोनों छात्राओं को गांव में छोड़कर फरार हो गए। पीडि़ता ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। शिकायत में पीडि़त छात्रा के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली छात्रा की भी इस वारदात में भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed