फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang rape victim Clashed with kids in Child HOUSE

बाल सदन में बच्चों से भिड़ी गैंगरेप पीड़िता को चोट

Fri, 09 May 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 May 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gang rape victim Clashed with kids in Child HOUSE

सेक्टर-12ए स्थित बाल सदन में रह रही गैंग रेप पीड़िता व अन्य बच्चे आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और पीड़िता ने हाथ में कट लगने की बात कही, जिसके चलते उसे अस्पताल भी लाया गया। वहीं अन्य बच्चों ने कहा कि पीड़िता झूठ बोलती है और साजिश करती है।

विज्ञापन


दरअसल सेक्टर-5 थाने में पिछले दिनों एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें जालंधर निवासी युवती ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया था कि उसे देह व्यापार के लिए बेचा गया और उसे खरीदने वाले ने आगे दो युवकों को सौंप दिया, जिन्होंने उसके साथ गैंग रेप किया।
विज्ञापन


इस केस में युवती के माता-पिता के अलावा रैकेट चलाने वाला सरगना गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पीड़िता फिलहाल बाल सदन में रह रही है। पिछले दिनों सैशन जज व लीगल सर्विस अथॉरिटी की टीम ने बाल सदन का मुआयना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त भी गैंग रेप पीड़िता ने कहा था कि यहां उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता। इस पर डीएलएसए के सचिव की तरफ से डीसी को जांच कराने के लिए कहा गया था।


डीसी ने सीटीएम से जांच कराई तो ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। वहीं शुक्रवार को बाल सदन में रहने वाले अन्य बच्चे डीएलएसए सचिव से मिले कि सदन में बाकी तो सब ठीक है, लेकिन पीड़िता उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करती।

बिना किसी वजह के झगड़े करती है। जब सभी बच्चे वापस सदन में चले गए तो देर शाम वहां झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed