{"_id":"21cad4a3b7192e004ac0e3937e062e96","slug":"gang-rape-to-newly-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह पहले ही ब्याही महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सप्ताह पहले ही ब्याही महिला से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 02 Jun 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं अब अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। दरअसल एक महिला को घर में अकेला देख इलाके के तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
दुराचार करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। महिला ने पति के आने पर उसे इसकी जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंदीप सिंह, जसविंदर सिंह व सन्नी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दूसरी शादी लगभग दो सप्ताह पहले हुई थी।
तीस मई को उसका पति काम पर चला गया, इसके बाद वह काम खत्म करने के बाद घर में अकेली बैठी हुई थी। इस दौरान तीनों आरोपी उसके घर में घुस आए।
आरोपियों ने उससे पानी की मांग की। जब वह पानी लेने के लिए गई तो आरोपी जबरदस्ती उसे कमरे में ले गए और उसके साथ रेप किया।
आरोपियों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकियां दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन