{"_id":"58d6913e4f1c1bb6681a7f11","slug":"gang-rape-accused-rape-with-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो चीखती रही और वे नोचते रहे, गैंगरेप का रौंगटे खड़े कर देने वाला सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो चीखती रही और वे नोचते रहे, गैंगरेप का रौंगटे खड़े कर देने वाला सच
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों ने फिर किया दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित बदल गई, लेकिन आरोपी वही रहे, गैंगरेप के आरोपियों ने एक बार फिर से वारदात को अंजाम दिया, हैरानी की बात है कि आरोपियों को पहले भी पुलिस की तरफ से गैंगरेप के मामले में क्लीनचिट दी जा चुकी है। लुधियाना के बस स्टैंड के पास स्थित एक सिनेमा हाल की पार्किंग में नर्स के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले कोई ओर नहीं बल्कि वहीं आरोपी हैं, जिनके खिलाफ पीड़ित महिला ने 4 अक्तूबर 2014 में भी गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस जांच के बाद दोनों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी।
जहरीला पदार्थ खाने के बाद सिविल अस्पताल में दाखिल कराई गई युवती की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि वह अभी बोलने की हालत में नहीं है। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर निंदी और सोनी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सिविल अस्पताल में दाखिल युवती की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले एक दो दिन में उसकी मेडिकल जांच हो जाएगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की क्लीन चिट के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी को तंग कर रहे थे।
उनकी बेटी डर के मामले किसी से कोई बात नहीं करती थी। बीते बुधवार को बेटी अस्पताल से घर आ रही थी। जब वह बस स्टैंड के पास सिनेमा हाल के पास पहुंची तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसके बाद आरोपी उसे धक्के से पार्किंग में ले गए और वहां पर आरोपियों ने गैंगरेप किया। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकियां दी कि वह इस बारे में कुछ न किसी को बताए। युवती ने घर पहुंचते ही बिना किसी को कुछ बताए घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
माडल टाऊन थाने के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि इसी युवती के साथ गैंगरेप के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ 2014 में मामला दर्ज किया गया था, इन दोनों आरोपियों ने इसमें जांच लगवा ली थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। पुलिस ने युवती के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी अभी फरार है। दोनों की तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।