फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang Misdeed With woman in Firozpur of Punjab

पंजाब में हैवानियत: कार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बाद में सड़क किनारे फेंका, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 06 Jul 2022 07:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 07:02 PM IST
सार

मामले की तफ्तीश कर रहीं इंस्पेक्टर परमजीत कौर के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Gang Misdeed With woman in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में 25 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया है। पीड़िता फिरोजपुर छावनी के लाइट वाले चौक पर गांव के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी उसके जानने वाले दो व्यक्ति कार से उतरे और उसे गांव छोड़ने के बहाने कार में बिठाकर ले गए और रास्ते में उससे दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बुधवार को उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़िता (25) ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह फिरोजपुर छावनी के लाइट वाले चौक पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय उसके पास एक सफेद रंग की कार रुकी। 
विज्ञापन


आरोपी कार से उतरकर उसके पास आए और कहने लगे कि भाभी यहां किसका इंतजार कर रहे हो। पीड़िता ने कहा कि गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं। आरोपियों ने कहा कि वे भी गांव की तरफ जा रहे हैं, उसे वहां उतार देंगे। पीड़िता उनके संग कार में बैठ गई। आरोपी उसे जीरा रोड कच्चा रास्ता सेमनाले की तरफ ले गए और तीनों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने उनका विरोध किया तो उसके संग मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को सड़क किनारे फेंक दिया। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। इस संबंध में थाना कुलगढ़ी पुलिस को शिकायत दी गई है। उधर, मामले की तफ्तीश कर रहीं इंस्पेक्टर परमजीत कौर के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed