{"_id":"64e3b202c45001767d0dfe93","slug":"gang-misdeed-with-minor-girl-in-hoshiarpur-of-punjab-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में हैवानियत: पहले एक ने किया दुष्कर्म, दो और पहुंचे, उन्होंने भी नहीं छोड़ा, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होशियारपुर में हैवानियत: पहले एक ने किया दुष्कर्म, दो और पहुंचे, उन्होंने भी नहीं छोड़ा, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 22 Aug 2023 12:24 AM IST
ajay kumar
पीटीआई, होशियारपुर (पंजाब)
पीटीआई, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:24 AM IST
सार
टांडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने जानकारी दी कि पुलिस ने सोमवार को गौतम और एक अन्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश में भी छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा अभी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी 19 अगस्त की शाम को सामान लेने घर से गई थी। गौतम भी किशोरी के पीछे-पीछे उस दुकान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उसने किशोरी को बहाने से बाइक पर बैठा लिया और फिर उसे पास के एक खेत में बने कमरे में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दो और आदमी मौके पर पहुंचे। गौतम ने किशोरी को धमकी दी और कहा कि अगर वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती है तो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेंगे और इसे वायरल कर देंगे। पुलिस ने कहा कि बाद में गौतम कमरे से बाहर चला गया और दोनों लोगों ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
टांडा पुलिस ने रविवार को आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। टांडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने जानकारी दी कि पुलिस ने सोमवार को गौतम और एक अन्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश में भी छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन