फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang Misdeed with a woman in Rohtak of Haryana

हरियाणा में हैवानियत: राजस्थान की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर मारी गोली, पीजीआई में भर्ती

Fri, 07 Oct 2022 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 09:59 PM IST
सार

विरोध करने पर आरोपियों ने दाहिने पैर के घुटने पर गोली मार दी। लहूलुहान हालत में वह कार्यालय से बाहर आई। मामले की सूचना उसने महिला को दी, जिसके पास वह किराये पर रहती है। महिला ने उसे पीजीआई में तड़के चार बजे दाखिल कराया।

विज्ञापन
Gang Misdeed with a woman in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में किराये पर रह रही राजस्थान की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर सोनीपत रोड के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध करने पर पैर में गोली मार दी। उसे एक महिला ने शुक्रवार तड़के चार बजे पीजीआई में दाखिल कराया। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 23 वर्षीय युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और रोहतक में कई माह से किराये पर रहती है। गुरुवार शाम को मोनू नाम का युवक आया और उससे कहा कि उनका सोनीपत रोड पर प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय है। कार्यालय में सफाई व चाय बनाने की नौकरी के लिए एक महिला की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


वह मोनू की बातों में आ गई और उसके साथ कार्यालय में चली गई। वहां पर मोनू के तीन साथी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने डरा धमकाकर पहले तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद विरोध करने पर दाहिने पैर के घुटने पर गोली मार दी। लहूलुहान हालत में वह कार्यालय से बाहर आई। मामले की सूचना उसने महिला को दी, जिसके पास वह किराये पर रहती है। महिला ने उसे पीजीआई में तड़के चार बजे दाखिल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायल युवती ने शिकायत दी है कि उसके साथ सोनीपत रोड के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही पैर में गोली मार दी। पुलिस ने मोनू नाम के युवक व उसके साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  - इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed