फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fugitive Accused Of Murder case In Malaysia arrested

अमेरिका की जगह भेजा मलेशिया फिर वहीं कर दी हत्या, अब भगोड़ा आरोपी दबोचा गया

Sat, 27 Jul 2019 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Jul 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fugitive Accused Of Murder case In Malaysia arrested
सांकेतिक तस्वीर

मलेशिया में बटाला के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 2015 में पहले विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का और बाद में उसी व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था, जिसे उसने मलेशिया भेजा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को कोर्ट ने 2016 में भगोड़ा भी घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि हत्या, धोखाधड़ी के केस भगोड़ा घोषित सौरव वोहरा निवासी बटाला को पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले मलेशिया गया था। कुछ दिन पहले ही वह बटाला पहुंचा तो पुलिस ने रेड करके उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। एसएचओ ने बताया कि 13 अप्रैल 2015 को सिमरनजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी बहादुर हुसैन कलां हाल निवासी उमरपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सौरव वोहरा और उसके दो अन्य साथियों और उसके पति के बीच अमेरिका भेजने के लिए 15 लाख रुपये में सौदा हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त लोगों ने वादा किया था कि पहले वह उसके पति को मलेशिया ले जाएंगे। उसके बाद उसे अमेरिका भेज देंगे। इसके बाद पहले उन्होंने उक्त एजेंटों को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसके पति का तीन महीने का मलेशिया का टूरिस्ट वीजा लगवा दिया। 30 मई 2015 को उसका पति बलविंदर सिंह मलेशिया पहुंच गया। 

भारत से जो लोग मलेशिया जाते थे, उनको सौरव वोहरा मलेशिया में अपने कब्जे में रखता था। मलेशिया में उसका पति भी सौरव के कब्जे में था। मलेशिया पहुंचने के बाद उन्होंने आरोपियों को 5 लाख की राशि ओर दे दी। कुछ दिनों बाद ही सिमरनजीत कौर को मलेशिया से फोन आया कि उसका पति बलविंदर सिंह आरोपी सौरव के कब्जे में हैं और उसकी मारपीट की गई है। एजेंटों ने उनसे धोखाधड़ी की है। 

पुलिस को दी शिकायत में सिमरनजीत कौर ने बताया था कि उसके पति बलविंदर सिंह को विदेश के सब्जबाग दिखाकर मलेशिया में उसके पति की हत्या कर दी गई है और उनसे 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की गई है।

एसएचओ ने आगे बताया कि जब मलेशिया से मृतक बलविंदर सिंह की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट यहां पहुंची तो थाना सिविल लाइन बटाला में जुर्म में बढ़ोतरी करते हुए आरोपी सौरव और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ धारा 420 के साथ धारा 302 भी जोड़ दी थी। इसके अलावा 2016 में सौरव के खिलाफ 174 ए का मामला भी दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed