{"_id":"efce2784a80237140e921999adc117af","slug":"fruad-of-50-lakh-on-the-name-of-dsp-post-in-haryana-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को हरियाणा पुलिस में DSP लगवाने का झांसा दे ठगे 50 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को हरियाणा पुलिस में DSP लगवाने का झांसा दे ठगे 50 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 06 Dec 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
बेटे को हरियाणा पुलिस में डीएसपी लगवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के पटियाला की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के रहने वाले आरोपी परमिंदर सिंह के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
राकेश कुमार निवासी बांसां वाली गली नाभा ने कोतवाली पुलिस के पास बयान दिया है कि हरियाणा में तहसील टोहाना जिला फतेहाबाद के रहने वाले परमिंदर सिंह ने झांसा दिया कि हरियाणा पुलिस में चार पद डीएसपी कैडर के निकले हैं।
विज्ञापन
अगर कोई लगने का इच्छुक है तो वह उसे बिना टेस्ट के लगवा देगा। शिकायतकर्ता के लड़के को हरियाणा पुलिस में बतौर डीएसपी भर्ती करवाने के आरोपी ने 2.5 करोड़ रुपये मांगे।
शिकायतकर्ता ने आरोपी को 50 लाख रुपये और एक फार्चयूनर गाड़ी दे दी। बाद में आरोपी ने गाड़ी तो वापस कर दी, 50 लाख रुपये वापस नहीं दिए और न ही शिकायतकर्ता के लड़के की डीएसपी भर्ती करवाई।
इस बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।