फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   fruad, marriage draud, phagwara marriage fraud, crime, kapurthala, punjab

मंडप सजा पर न दूल्हा आया न बारात, दुल्हन सजी धजी रह गई

Tue, 19 Apr 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(कपूरथला)
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(कपूरथला) Updated Tue, 19 Apr 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
fruad, marriage draud, phagwara marriage fraud, crime, kapurthala, punjab
फगवाड़ा में युवती के साथ शादी के नाम पर ठगी - फोटो : फाइल फोटो
वधु पक्ष का मंडप सजा था, लेकिन न तो दूल्हा पहुंचा और न बारात आई। तैयारियां धरी रह गईं। गुस्साए वधु पक्ष ने बदला लेने की ठानी है। घटना, फगवाड़ा के गांव  अमरीक नगरी की भुल्लाराई कॉलोनी की है। यहां के निवासियों ने सोमवार को सरपंच सतपाल कलेर की अगुवाई में एसडीएम दफ्तर के सामने सुबह 10 से 12 बजे तक धरना दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी 27 मार्च को तय तारीख पर गांव की लड़की के घर बारात लेकर न पहुंचने के आरोप में नामजद वर पक्ष के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लड़की के माता-पिता, सरपंच सतपाल कलेर, पूर्व सरपंच कश्मीरी लाल ने पुलिस प्रशासन पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम बलवीर राज सिंह को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। पीड़ित परिवार के समर्थन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जोगिंदर सिंह मान, महिला कांग्रेस पंजाब की उपाध्यक्ष बलवीर रानी सोढी और ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा देहाती के प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी केपीएस चाहल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंचायत ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आरोपी गिरफ्तार न हुए तो वे 21 अप्रैल को चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।


इस अवसर पर तीर्थ राम सरपंच भुल्लाराई, कांग्रेस नेता रमेश जोर्डन, पंचायत सदस्य कुलविंदर कौर, लाल चंद, किशोर कुमार, सुरेश पाल, मनजीत सिंह बरना, गुरदास राम, राहुल, हरीश चंद्र, सोढी लाल, राजकुमार, महिन्द्र पाल, महिन्द्र कौर, गुरमीत कौर, प्रीतम कौर, ऊषा रानी, परमजीत कौर, तरसेम कौर, परवीन कुमारी, सौरव हांडा और रामपाल सुन्नड़ा उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed