फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   friendship to woman on facebook, swindle of one lakhs rupees

फेसबुक पर ब्रिटिश युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, लगा लाख रुपये का चूना

Sun, 29 May 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sun, 29 May 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
friendship to woman on facebook, swindle of one lakhs rupees
फेसबुक क्राइम - फोटो : demo pics

फेसबुक पर ब्रिटिश युवती से दोस्ती की कीमत युवक को पड़ी महंगी। युवती ने लगाया एक लाख रुपये का चूना। मामला पंजाब के अबोहर का है। फेसबुक पर दोस्ती करके लंदन निवासी एक युवती ने अपने सहयोगी से मिलकर स्थानीय निवासी एक व्यक्ति को 99 हजार 500 रुपए की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना नंबर 1 की पुलिस ने विदेशी युवती समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गुरजिंदर पाल सिंह निवासी थाना रोड़ ने बताया कि कुछ समय पूर्व फेसबुक पर उसकी दोस्ती लंदन निवासी ब्रैंडा स्कोट नामक लड़की से हुई थी। कुछ समय बाद उसने इंडिया घूमने की इच्छा जताई। गुरजिंदर ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसे मुंबई के रोहन वर्मा नामक युवक ने कस्टम अधिकारी बनकर फोन किया कि ब्रैंडा स्कोट के पास अधिक लगेज होने के कारण इसकी कस्टम ड्यूटी भरनी पडे़गी।
विज्ञापन


इसपर उसने कस्टम अधिकारी की ओर से दिए गए अकाउंट नंबर में 99,500 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद वह अपनी महिला मित्र का इंतजार करने लगा। कुछ दिन बाद उसी रोहन वर्मा नामक व्यक्ति ने उससे दोबारा दो लाख 65 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। इसपर उसे अपनी महिला मित्र पर शक हो गया और उसने इस बात की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने ब्रैडा स्कोट व रोहन वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रेम चंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed