{"_id":"8713f52e8c48c2ab11ee42b8891036d0","slug":"friendship-to-girl-on-fasebook-and-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में जबरन घुसा फेसबुक फ्रेंड के घर और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में जबरन घुसा फेसबुक फ्रेंड के घर और...
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के रहने वाले एक युवक की पंचकूला सेक्टर-15 में पीजी रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई।
विज्ञापन
दोनों में बातचीत होने लगी। यहां तक को सब ठीक था, लेकिन हद उस वक्त हो गई जब युवक शराब के नशे में टल्ली होकर पीजी में घुस गया।
यहां उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। युवती चिल्लाई तो पीजी मालिक आए और युवक को दबोच लिया। युवक को गिरफ्तार कर सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, लुधियाना निवासी करतार सिंह की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई।
यह युवती हिमाचल कांगड़ा की रहने वाली है और सेक्टर-15 में पीजी रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। कुछ समय की दोस्ती के बाद युवती करतार सिंह को इग्नोर करने लगी, लेकिन करतार युवती का पता तलाश कर पंचकूला पहुंच गया।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात शराब पीने के बाद वह पीजी में जबरदस्ती घुस गया और छेड़छाड़ की। युवती चिल्लाई तो उसका मुंह दबा दिया।
इस खींचतान में युवती को चोट भी लगी। हालांकि करतार को मौके से ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।