{"_id":"5b3a17934f1c1bfd6e8badd7","slug":"friend-murdered-our-friend-by-alcohol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी पर थी नजर, भूल गया सालों पुरानी यारी और...यार को लगा दिया ठिकाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की पत्नी पर थी नजर, भूल गया सालों पुरानी यारी और...यार को लगा दिया ठिकाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की पत्नी पर बुरी नजर रखता था, लेकिन उसका पति आड़े आ रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए युवक भूल गया सालों पुरानी यारी और दे दी मौत। अपने ही दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध स्थापित करने की चाहत रखने वाले दोस्त ने अपनी वर्षों पुरानी यारी को भुलाकर दोस्त को शराब पिलाकर नहर में धक्का दे दिया। नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी परमिंदर सिंह निवासी गांव कोयर सिंह वाला जिला बठिंडा फरार हो गया था। वारदात 11 जून शाम की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सोमवार को मृतक के पिता हाकम सिंह की शिकायत पर आरोपी परमिंदर के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पत्नी पर थी बुरी नीयत
demo photo
इस संबंध में थाना नेहियांवाला के प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने बताया कि गांव कोयर सिंह वाला के रहने वाले मनदीप सिंह और परमिंदर सिंह में दोस्ती थी। डेढ़ वर्ष पहले ही मनदीप की शादी हुई तो परमिंदर उसकी बीबी पर बुरी नीयत रखने लगा। जिसके चलते 11 जून को जब परमिंदर ने अपने दोस्त मनदीप को गांव के पास से गुजरती नहर के पास शराब पिलाई और नशे में उसे नहर में धक्का दे दिया।
जिसके बाद मनदीप की नहर में डूबने से मौत हो गई थी और उसका शव तीन दिन बाद 14 जून को नहर से बरामद किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता हाकम सिंह ने बताया कि आरोपी परमिंदर उसके बेटे मनदीप की पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था। जिसके चलते वह मनदीप को रास्ते से हटाना चाहता था।
इसी कारण आरोपी ने उसके लड़के को नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने मृतक के पिता हाकम सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

दोस्ती को किया कलंकित
COUPLE
गांव कोयर सिंह वाला के लोगों का कहना था कि परमिंदर और मनदीप बचपन के दोस्त थे। उनको हैरानी हो रही है कि आखिर परमिंदर ने बचपन की दोस्ती को भुलाकर इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे दिया। परमिंदर ने दोस्ती के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। गांव वालों के अनुसार दोनों इतने अच्छे दोस्त थे कि पूरा गांव कहता था कि दोनों की बचपन से बड़ी यारी है और अकसर ही दोनों का इकट्ठे एक दूसरे के घर आना जाना था। वहीं मामला दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी गांव से फरार हो गया।